माँ मुझे सीखना था अपनी कमीज़ बनाना
पर तुमने सिलाई करना सिर्फ दीदी को क्यों सिखाया
माँ मुझे भी बनाना था पूरा
पर तुमने मुझे अधूरा क्यों बनाया
दीदी ने सीख लिया बाहर जाकर कमाना और
साथ में घर को सजाना
पर मुझे तो सिर्फ कमाना ही आया
मुझे भी सिखाना था कि खाना कैसे बनता है
किस सब्जी में कौन-सा मसाला पड़ता है
पर अपने रसोई का राज सिर्फ दीदी को क्यों बताएं
माँ मुझे भी बनाना था पूरा
पर तुमने मुझे अधूरा क्यों बनाया
दीदी ने सब सीख लिया, कमाना सीख लिया,
घर बनाना सीख लिया, खुद को संभालना सीख लिया, सहनशीलता का पाठ सीख लिया
मुझे भी सीखना था सहनशीलता का सबक
मां मुझे क्यों नहीं सिखाया
अपने राजा बेटे को क्यों नहीं बताया
क्यों अपने राजा बेटे को
हमेशा मुस्कुराना सिखाया
मेरे अश्कों को कमजोरी की निशानी बताया
माँ मुझे भी बनाना था पूरा
पर तुमने मुझे अधूरा क्यों बनाया
Hindi · हिन्दी
Related poems
रानी बेटीHindi PoemsPari Mahajan
गिरमिट की चिट्ठीHindi PoemsShailendra Boodhun · शैलेन्द्र बूधन
छत से दिल्लीHindi PoemsPrakhar Nagvanshi · प्रखर नागवंशी
धोरों का गीतHindi PoemsHemlata Paliwal · हेमलता पालीवाल
आज की कजरीHindi PoemsRameshwar Dubey 'Nirmohi' · रामेश्वर दुबे 'निर्मोही'
दर्द-ए-ज़िंदगीHindi PoemsMustafa khuje





