Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

डेटा और दुआ

By Ishita Kanaujia · इशिता कनौजिया

१.
मैंने एक मॉडल बनाया
जो बारिश का अनुमान लगाता है।
माँ अब भी
चींटियों की क़तार देखती हैं।
दोनों अक्सर
सही निकलते हैं।

२.
पूरे साल के डेटा से
मैंने निकाला
सबसे ज़्यादा खोजा गया शब्द।
जवाब था—
“नज़दीक”।

३.
एल्गोरिद्म बताता है
मुझे क्या पसंद आएगा।
उसे नहीं पता
मुझे सबसे ज़्यादा वह पसंद है
जो कभी
दोबारा नहीं मिलेगा।

४.
दादी की माला में
एक सौ आठ मनके,
मेरी स्प्रेडशीट में
एक सौ आठ पंक्तियाँ।
फ़र्क़ बस इतना—
वे हर मनके पर
किसी का नाम लेती थीं।

५.
क्लाउड में
सब सुरक्षित है—
तस्वीरें, ईमेल, दस्तावेज़।
बस वह शाम नहीं
जब पापा ने
पहली बार
“शाबाश” कहा था।

Poet Image

About the Poet

Ishita Kanaujia is a data scientist in Austin, Texas, who grew up in Kanpur. She writes haiku and kshanikas, small poems that weigh algorithms against her mother's and grandmother's ways of knowing.

इशिता कनौजिया टेक्सास के ऑस्टिन में डेटा साइंटिस्ट हैं और कानपुर में पली-बढ़ी हैं। वे हाइकु और क्षणिकाएँ लिखती हैं, छोटी कविताएँ जो एल्गोरिद्म को माँ और दादी की समझ के सामने तौलती हैं।

📍 Austin, Texas, USA
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *