Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

नज़रों का जुनून

By Rutupurna Nayak

एक खूबसूरत एहसास, मेरे पसंदीदा इंसान के नाम……,

तेरी आँखों में ठहर जाने की ख़्वाहिश रखती हूँ,
तेरी हर अनकही बात को पढ़ने की कोशिश रखती हूँ।
तू जब भी नज़र उठाकर मेरी तरफ़ देखता है,
मैं उस एक पल में उम्र भर की ख़ुशी ढूँढती हूँ।

तेरी आँखों का अंदाज़ भी
जाना (Dear) अलग लगता है,
तेरा ख़ामोश रहना भी कोई अल्फ़ाज़ लगता है।
तू हँस दे तो वक़्त भी ज़रा ठहरने लगता है,
तेरा होना ही मुझे पागल इतना ख़ास लगता है।

तेरे चेहरे की सादगी का कोई जवाब नहीं,
तेरे हसीन एहसास के कोई ख़्वाब नहीं।
तुझे देखूँ तो नज़रें हटाने का मन नहीं करता,
और तुझे लिखूँ तो क़लम रुकने का नाम नहीं लेता।

तेरी बातों में वो नर्मी, तेरे लहज़े में सुकून है,
तेरी हर एक अदा में मेरा छुपा हुआ जुनून है।
तू भीड़ में हो फिर भी सबसे अलग दिखाई देता है,
जैसे मेरी नज़रों को बस तेरा ही तलाश रहता है।

तेरी पेशानी की लकीरों में भी एक बात ढूँढती हूँ,
तेरी मुस्कुराहट के पीछे छुपी हर सौग़ात ढूँढती हूँ।
तू क्या जाने, तुझे कितनी शिद्दत से देखती हूँ,
तेरी तस्वीर में भी मैं तेरी मौजूदगी तलाशने बैठती हूँ।

न तेरे हुस्न को किसी मिसाल की ज़रूरत है,
न तेरी तारीफ़ को किसी सवाल की ज़रूरत है।
तू जैसा भी है, मेरे लिए बेहद ख़ास है,
मेरी हर पसंद में शामिल तेरा ही एहसास है।

मुझे उम्र भर यूँ तेरे साथ निभाना है,
हर मुश्किल में तेरा हाथ थामकर तेरे साथ खड़े रहना है।

तेरी आँखों से शुरू होकर तुझ पर ही ठहरना चाहती हूँ।
तुझे पाने की ज़िद नहीं, तुझे चाहने का जुनून है,
क्योंकि मेरी नज़रों में तेरा कोई मुक़ाबला नहीं,
तू वो शख़्स है, जिसे देखकर किसी और को देखने का ख़याल नहीं।

Poet Image

About the Poet

Rutupurna Nayak is a young writer from Odisha, India, with a bachelor's degree in botany and a deep interest in poetry and literature.

📍 Berhampur, Odisha, India
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *