मैं गृहिणी हूँ
सब देख रही हूँ…
पति का बदलता व्यवहार
और घटता प्यार…
मैं गृहिणी हूँ
सब सह रही हूँ…
सासूमा के तानों की बौछार
और हर रोज पति परमेश्वर की मार…
मैं गृहिणी हूँ
सब कह रही हूँ…
खुद से खुद के दर्दों का हाल…
और बस खुद से कुछ सवाल
कि स्त्री के जीवन में क्या
बस होता है मलाल…
मैं गृहिणी हूँ
बस बह रही हूँ…
समाज की उन रीतियों की राहों में
पल-पल जलती और कितनी ही बार मरते-मरते बचती
मर्दों के इन जहानों में…
मैं गृहिणी हूँ
बस ढह रही हूँ…
घर की चार दीवारों में
अपनों के सम्मान के दिखावों में…
मैं गृहिणी हूँ
बस जिंदा रही हूँ…
घरवालों के कामों में
और लगी हूँ दिन-रात उनके आरामों में…
मैं गृहिणी हूँ
सब देख रही हूँ…
Hindi · हिन्दी





