दिल गिरफ़्तार है, क्या होना है
हाल बेज़ार है, क्या होना है
और कोई ख़ुशी नहीं मेरे साथ
तू ख़ुशगवार है, क्या होना है
तू मिले तो ये सब सँभल जाए
जान दुश्वार है, क्या होना है
एक पल भी नहीं है मेरे पास
वक़्त दरकार है, क्या होना है
तेरी यादों से दिन गुज़रता है
इश्क़ लाचार है, क्या होना है
मुस्तफ़ा की तुझे भी फ़िक्र नहीं
एक मुझे प्यार है, क्या होना है।

More by this writer
Mustafa khuje
Hindi · हिन्दी
Related poems
तालों का गाँवHindi PoemsAnuradha Semwal · अनुराधा सेमवाल
दादी का कुआँHindi PoemsTanvi Ahirwar · तन्वी अहिरवार
डेटा और दुआHindi PoemsIshita Kanaujia · इशिता कनौजिया
इजा को चिट्ठी, दुबई सेHindi PoemsMohan Lal Bisht · मोहन लाल बिष्ट
मर्द की खूबसूरतीHindi PoemsRutupurna Nayak
संगम के कवित्तHindi PoemsRameshwar Dubey 'Nirmohi' · रामेश्वर दुबे 'निर्मोही'









