Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

आज की कजरी

By Rameshwar Dubey 'Nirmohi' · रामेश्वर दुबे 'निर्मोही'

बदरा घिरि आए, अँगनवा भीजै,
पिया बसे सूरत, जिया कइसे रीझै।

नीम की डरिया झुलवा डारा,
सखियाँ गावैं कजरी न्यारा,
हम बइठी देहरी पर सोचैं—
कौन घड़ी मिलि जाए किनारा।
बदरा घिरि आए, अँगनवा भीजै…

फोनवा मा तोहार मुँह देखा,
बीचहिं मा कटि जात है रेखा,
छत पर चढ़ि-चढ़ि नेटवा हेरी,
भीजि गई सब काजर-रेखा।
बदरा घिरि आए, अँगनवा भीजै…

अम्मा कहैं, धीरज धरु बिटिया,
भेजिहैं पइसा, बनी छपरिया,
पर पइसा से कब भरि पाई
सावन भर की सूनी कोठरिया?
बदरा घिरि आए, अँगनवा भीजै…

अबकी कातिक जो घर आओ,
गठरी नाहीं, खुद को लाओ।
बदरा घिरि आए, अँगनवा भीजै,
पिया बसे सूरत, जिया कइसे रीझै।

Poet Image

About the Poet

Rameshwar Dubey 'Nirmohi' served 22 years in the Indian Army as a havildar and now runs a small stationery and photocopy shop near the university in Prayagraj, where students drop in as much for his dohas as for their photocopies. He writes geet, dohe and kavitt in a Hindi that slips easily into Awadhi.

रामेश्वर दुबे 'निर्मोही' बाईस साल भारतीय सेना में हवलदार रहे और अब प्रयागराज में विश्वविद्यालय के पास स्टेशनरी और फ़ोटोकॉपी की छोटी-सी दुकान चलाते हैं, जहाँ छात्र फ़ोटोकॉपी के साथ-साथ उनके दोहे सुनने भी आते हैं। वे गीत, दोहे और कवित्त लिखते हैं, जिनकी हिंदी सहज ही अवधी में ढल जाती है।

📍 Prayagraj, Uttar Pradesh, India
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *