Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

तेरे इश्क़ में हमने क्या-क्या देखा

By Mustafa khuje

आज फिर नींद को आँखों से बिछड़ते देखा,
जब तुझे याद किया, ख़ुद को बिखरते देखा।

तेरी तस्वीर को सीने से लगा कर अक्सर,
मेरे हर आँसू को चुपके से उतरते देखा

हमने चाहा था तुझे उम्रभर अपना रखना,
आज उसको मेरी आँखों से मुकरते देखा।

जब भी तन्हाई में आँखों को ज़रा बंद किया
हर तरफ़ बस तेरा ही चेहरा उभरते देखा।

जिसके आने से कभी दिल में बहार आती थी,
आज उसी को मेरी दुनिया से गुज़रते देखा।

मुस्तफ़ा ने भी तुझे दिल से भुलाना चाहा,
हर दफ़ा ख़ुद को तेरी याद में मरते देखा।

Poet Image

About the Poet

Mustafa is a passionate poet and writer transforming emotions, love, heartbreak, and life experiences into words that give unspoken feelings.

📍 Mumbai, India
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *