Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

चौखट से दिल तक का सफ़र

By Rutupurna Nayak

इस बार दीयों से बस इतनी-सी गुज़ारिश है,
कुछ रोशनी उन घरों तक भी पहुँचा देना, जहाँ ख़ामोशी ठहरी है।

रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइट्स से तो हर घर सज जाएगा,
किसी बूढ़े कुम्हार से दीये ख़रीद लेना, उसके घर भी चूल्हा जल जाएगा।

अपने नए कपड़ों पर थोड़ा कम ख़र्च करना,
किसी ज़रूरतमंद के तन पर भी नया लिबास सजा देना।

पटाखों की गूँज में ख़ुशी के कुछ पल मिलेंगे,
किसी भूखे की थाली भर देना, दिल से निकली दुआएँ मिलेंगे।

वृद्धाश्रम की किसी सूनी शाम में मिठास घोल आना,
किसी बुज़ुर्ग के पास बैठकर दो पल का वक़्त बिताना।

हवा में ज़हर घोलने से पहले इतना तो सोच लेना,
इस दुनिया में परिंदों और बेज़ुबानों का भी बसेरा है।

अपनी ख़ुशी के लिए किसी की साँसों का सुकून न छीनना,
ऐसा जश्न मनाना कि कुदरत को भी कोई शिकायत न रहे।

रोशनी बाँटने के लिए सूरज होना ज़रूरी तो नहीं,
एक छोटा-सा दीया भी कई अँधेरों का जवाब बन जाता है।

त्योहार की रौनक महज़ सामानों से नहीं बढ़ती,
किसी उदास चेहरे की मुस्कान से भी ज़िंदगी सँवरती है।

इस बार अपनी ख़ुशियों में किसी और का हिस्सा रख देना,
घर के हर कोने के साथ, किसी दिल को भी रोशन कर देना।

दीये तो हर साल जलेंगे, रिवायतें भी निभाई जाएँगी,
मगर इस बार कुछ दुआएँ भी किसी अनजान के नाम की जाएँगी।

अपनी चौखट से आगे भी उजालों का सफ़र रखना,
किसी की बुझती उम्मीद को भी अपना हमसफ़र रखना।

किसी की बुझती उम्मीद को भी अपना हमसफ़र रखना…….

Poet Image

About the Poet

Rutupurna Nayak is a young writer from Odisha, India, who has a deep love for literature, poetry, and storytelling, and enjoys turning her imagination into creative works.

📍 Berhampur, Odisha, India
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *