Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

उनके लिए, जिन्हें देश कभी नहीं भूल सकता

By Priti Rajput

कुछ लोग मरते नहीं हैं,
वो इतिहास बन जाते हैं।

उन्होंने भी सपने देखे थे—
माँ के पास लौटने के,
बच्चों को गले लगाने के,
अपनों के साथ ज़िंदगी बिताने के,
लेकिन जब देश और परिवार में से किसी एक को चुनने का वक्त आया,
उन्होंने अपने परिवार से पहले पूरे देश को चुना।

जिस उम्र में हम अपनी ज़िंदगी बनाने के बारे में सोचते हैं,
उस उम्र में उन्होंने
अपनी ज़िंदगी देश के नाम कर दी।

उनकी आखिरी साँस में शायद
माँ की याद आई होगी,
आँखों के सामने अपने बच्चे आए होंगे,
दिल ने घर लौटने को कहा होगा.
लेकिन कदम पीछे नहीं हटे।

क्योंकि वो जानते थे—
अगर आज हम पीछे हट गए,
तो कल हमारे घरों की हिफ़ाज़त कौन करेगा?

आज उनके घर में तिरंगा तो है,
लेकिन उस तिरंगे के साथ
एक खाली कुर्सी भी है.
एक माँ का अधूरा इंतज़ार है,
एक पत्नी की खामोश ज़िंदगी है,
और बच्चों के पास
अपने पिता की सिर्फ़ तस्वीर है।

हम उनके बलिदान की कीमत
कभी चुका नहीं सकते।

इसलिए जब भी तिरंगा लहराए,
सिर्फ़ सलाम मत करना,
एक पल रुककर सोचना—
इस तिरंगे की शान के लिए
कितने घरों के चिराग बुझ गए।

उनकी कुर्बानी को शब्दों में समेटना
हमारी औकात नहीं,
बस इतना कह सकते हैं—

आप चले गए,
मगर इस देश की हर साँस में
आज भी आपका एहसान ज़िंदा है।

भारत माँ के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन।
आपकी शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम।

Poet Image

About the Poet

Priti Rajput writes meaningful poems and stories to connect with people's emotions. They share their poetry with readers around the world through The Poetic Land, an international home for poems and stories.

📍 Samba Jammu and Kashmir, India
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *