Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

यादें

By Priti Rajput

आख़िर क्यों यादें इंसान को जीने नहीं देतीं…?
क्यों हर रोज़ उसी ज़ख़्म को फिर से हरा कर देती हैं…?
जो लोग इस दुनिया से चले जाते हैं…
वो तो कभी लौटकर नहीं आते…
पर उनकी यादें कभी साथ नहीं छोड़तीं…
कभी किसी आवाज़ में…
कभी किसी तस्वीर में…
और कभी बिना किसी वजह के आँखों को भर जाती हैं…
सब कहते हैं, वक़्त हर दर्द भर देता है…
मगर कुछ यादें वक़्त के साथ और भी गहरी हो जाती हैं…
इंसान जीना तो सीख लेता है…
मगर कुछ यादें उम्र भर जीने नहीं देतीं…
क्योंकि कुछ लोग मरते सिर्फ़ एक बार हैं…
पर उनकी याद में जीने वाले…
हर रोज़ थोड़ा-थोड़ा मरते रहते हैं…

Poet Image

About the Poet

Priti Rajput writes meaningful poems and stories to connect with people's emotions, aiming to improve their writing and share their work with a wider audience.

📍 Samba Jammu and Kashmir, India
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *