Skip to main content

The Poetic Land

TYPE AT LEAST 3 CHARACTERS TO SEARCH...

Kaisi ho diwali

By Mitali kumari Sharma

आज बात-बात पर बात खुली, तो दिल ने धीरे से ये कहा,
अब त्योहारों की इस रौनक में, वो पहले जैसा रूप कहाँ?
तभी किसी ने हँसकर पूछा, “तुम ही कहो, तुम्हें क्या भाए?”
“कैसी हो दीवाली तुम्हारी, जो खुशियाँ वापस ले आए?”

अभी जुबां कुछ कह पाती, कि दिल ने फिर आवाज़ लगाई:
दीवाली ऐसी हो इस बार, जहाँ बस दीया जले, अरमान नहीं,
जहाँ दियो के नीचे भी रोशनी हो ,अंधकार नही ।
जहाँ घर तो सजे ही दीपों से, पर साथ में सुंदर सपने भी हों,
भले भीड़ हो अंजान चेहरों की, पर साथ खड़े कुछ अपने भी हों।

दीवाली ऐसी हो जहाँ, तारों जैसी जगमगाती रात हो,
दिखावे की रोशनी न हो, बस दिलों में सच्चे जज़्बात हों।
थाली की मिठाई से ज्यादा लोगो की बोली में मिठास हो,
और भूल जाएँ हम ग़म सारे, जब सारा परिवार पास हो।

पटाखे जलें और आसमां चमके, खुशियों का बाज़ार सजे,
जहाँ बचपन महके गलियों में, न मज़बूरी का कोई साज़ बजे।
हर आँख में हो एक प्यारी सी दुनिया, हर दिल में एक नया सवेरा हो,
धुंध मिट जाए परायों की, जहाँ चारों ओर बस अपना ही डेरा हो।
काश! दिवाली ऐसी हो ।

Poet Image

About the Poet

Mitali kumari Sharma is a writer who shares poetry with readers around the world through The Poetic Land, an international home for poems and stories.

📍 India
Facebook
X
LinkedIn
Threads
WhatsApp

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *