माँ कोई शब्द नहीं, एक एहसास है,
जो हर दर्द में भी मेरे पास है।
वो थकी हुई आँखें, फिर भी मुस्कुराना,
मेरे लिए खुद को हर रोज़ भुलाना।
भूखी रही पर मुझे खिलाया,
खुद रोई पर मुझे हँसाया।
उसकी ममता की कोई मिसाल नहीं,
माँ जैसा कोई दूसरा हाल नहीं।
जब भी गिरा, उसने उठाया,
बिना कहे सब कुछ समझ आया।
उसकी गोद में ही सुकून मिला,
उसके आँचल में ही तो रब मिला।
कभी डाँटा, तो प्यार में डाँटा,
कभी चुप रही, पर हर बात को जाना।
हर दुआ में मेरा नाम था,
उसकी हर साँस में बस मेरा काम था।
माँ, तू है तो सब कुछ है,
तेरे बिना ये दुनिया अधूरी सी लगती है।
तेरी ममता की छाँव में ही
जिंदगी सुकून से कटती है।

More by this writer
Priti Rajput
Hindi · हिन्दी
Related poems
मेरी तन्हाईHindi Poemsसुलगना मोंडल
लिफ़्ट में चालीस सेकंडHindi PoemsTanvi Ahirwar · तन्वी अहिरवार
रात की ड्यूटीHindi PoemsJyoti Minj · ज्योति मिंज
तेरे इश्क़ में हमने क्या-क्या देखाHindi PoemsMustafa khuje
डिलीवरीHindi PoemsPrakhar Nagvanshi · प्रखर नागवंशी
पहाड़ की क्षणिकाएँHindi PoemsAnuradha Semwal · अनुराधा सेमवाल









