माँ, आज तेरा लाल तिरंगे में लिपटा आया,
हाथों में बंदूख नहीं. पर माथे पर शौर्य का साया।
जिस बेटे को तूने झूले में सुलाया था,
वो आज तुझे छोड़ कर मिट्टी से मिलने आया।
तेरे आँचल से बढ़कर मुझे कुछ भी प्यारा नहीं था,
पर वतन की माटी ने मुझे आवाज़ दी,
और मैं उसका होकर चला गया.
तेरे आशीर्वाद के सहारे, गोलियों से खेलने चला गया।
जब पहली बार बन्दूक उठाई थी,
तेरी ममता आँखों में उतर आई थी।
पर माँ, फर्ज़ की ज़ंजीर ऐसी थी,
कि तेरे आँचल से भी ज्यादा पवित्र लगने लगी वर्दी।
सर्द रातों में जब तू सोचती थी –
"मेरा बेटा खा रहा होगा या नहीं?"
मैं भूखा बैठा तुझसे कहता था –
"माँ! मैं ठीक हूँ, बस थोड़ा दूर हूँ अभी।"
गोलियों की आवाज़ों में
तेरी लोरी याद आती थी,
और जब मौत पास आई माँ.
तेरा नाम जुबान पर आ गया था।
तेरे हाथों की रोटी,
बहन की राखी,
बाबुजी की छड़ी.
सब याद आए माँ, पर मैंने कुछ नहीं कहा।
क्योंकि माँ, मैं रोता नहीं.
मैं भारत माँ के लिए मरता हूँ।
तेरे आँसू ज़रूर बहेंगे,
पर गर्व के साथ. माँ, मैं लौट के नहीं आऊँगा।
"मैं शहीद हो गया माँ.
पर डर मत. मैं तुझमें ही हूँ,
हर तिरंगे की सलामी में,
हर मिट्टी की महक में.
हर आज़ादी की सांस में मैं हूँ.
जय हिंद! वंदे मातरम्!

More by this writer
Priti Rajput
Hindi · हिन्दी









